A2zvashikaranmantra World Famous Vashikaran Mantra Expert india 2019: vastu hindi

Breaking

Showing posts with label vastu hindi. Show all posts
Showing posts with label vastu hindi. Show all posts

Monday, September 10, 2018

घर के वास्तुदोष को दूर करने के उपाय वास्तुदोष और उसके परिणाम

September 10, 2018
घर के वास्तुदोष को दूर करने के उपाय वास्तुदोष और उसके परिणाम


घर के वास्तुदोष को दूर करने के उपाय लगभग हर घर में वास्तु दोष का प्रभाव रहता है। कहीं ज्यादा और कहीं कम। अपने जीवन की जमा पूंजी को खर्च करके भवन का निर्माण करवाया जाता है और यदि उसमें वास्तु दोष का प्रभाव दिखलाई पड़ने लगे तो क्या हम उस भवन को तोड़कर फिर से निर्माण करवायें। शायद ऐसा सम्भव नहीं है। जानिये घर में वास्तु दोष के लक्षण घबराइये मत आइये हम आपको बताते है बिना तोड़-फोड़ किये वास्तु दोष को दूर करने के उपाय.. * यदि घर की खिड़की से पड़ोसी के घर का बगीचा, धोबीघाट, वाशिंग मशीन में कपड़े सूखते हुए दिखाई दें।यदि यह दूरी खिड़की से 30 मी0 से 100मी0 के भीतर हो तथा स्त्रियों के अन्तःवस्त्र सूखते हुए दिखाई दें, तो यह स्थिति अशुभ मानी जाती है। ऐसे घर में गृहस्वामी की आर्थिक स्थिति हमेशा कमजोर बनी रहती है तथा परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम न के बराबर ही रहता है। उपाय - खिड़की के दोनों ओर पर्दे लगाने से शुभ फल मिलने लगता है। * यदि मकान की मुख्य खिड़की या दरवाजे के सामने सेटेलाइट अथवा डिश का एन्टिना लगा हो तो, इस घर में बच्चों की पढ़ाई में अक्सर बाधायें आती रहती है। बच्चों का स्वास्थ्य भी उत्तम नहीं रहता है। घर की महिलायें चिड़चिड़े स्वभाव की हो जाती है। उपाय- मुख्य दरवाजे पर जाली या परदे लगायें। खिड़की के बाहरी हिस्से पर गमलों में पौधे लगाना भी लाभकारी रहता है। * मकान के पीछे यदि राजमार्ग, रोड हो तो, समझे कि कोई आप पर पीछे से वार कर रहा है। यह स्थिति भी वास्तु के अनुसार शुभ नहीं होती है। इस घर में रहने वाले व्यक्तियों के साथ अधिकतर अपने लोग ही विश्वासघात या धोखा करते है। घर के मुखिया के लोग बुराई भी करते-रहते है एंव घर की उन्नति तथा तरक्की के मार्ग में अवरोध उत्पन्न होते है। उपाय-मकान की पिछली दीवार पर अष्टकोणीय दर्पण लगायें तथा पीछे वाली दीवार को अधिक ऊंचा करने से शुभफल मिलने लगता है।

दक्षिण नैॠत्य द्वार - घर की स्त्री को हानि

उत्तर- ईशान का द्वार - पूर्ण सुख व उन्नति का आधार

पश्चिम का द्वार - सुख व कुशलता का द्वार

पूर्व का द्वार -शुभता की मुख्य भेंट

उत्तर में द्वार बनायो - सुख को भी मार्ग दिखाओ

पूर्व की ऊँची दीवार - स्वास्थ्य सदा रहे खराब

पश्चिम में टेडी दीवार - अनिष्ट की लगे कतार

ईशान कमरे का पूर्वद्वार - सुख सम्पति अपार

ईशान कमरे का उत्तर द्वार - बरसे धन बारम्बार अपार

पूर्व पश्चिम सीढ़ी हो - जग में राजा समान जियो

पूर्व को अलमारी होना - अपनी सारी सम्पति खोना.

दक्षिण में रखी अलमारी - दौलत आने की बारी

पश्चिम में हो जब आँगन - पूर्व में भी अवश्य हो आँगन

दक्षिण की ऊँची दीवार - घर में सुख रहे अपार

पश्चिम का नाला - सुख सम्पति हरने वाला
 
पूर्व का स्नानघर - सुख सम्पति भरे अपार

बच्चे जब उत्तर में सोयें -आशाओं के दीप जलाएं

दम्पति ईशान में सोयें -विकलांग बच्चा अवश्य पायें

उत्तर सर कर नहीं सोना -स्वास्थ्य नहीं है खोना

सेप्टिक टैंक दक्षिण में -जीवन हो संकट में

घर के ईशान में अलमारी -दरिद्र से भर लो घर भारी

दक्षिण का उच्च चबूतरा -दौलत से आये हजारों जेवर
 
पूर्व का उच्च चबूतरा -पुरुष हमेशा खाए फटकार

मुख्यद्वार पर माँ दुर्गा विराजे -घर को उपरी हवा सदा त्यागे

दम्पति ईशान में सोना - विकलांग संतान होना

उत्तर सर करके नही सोना - स्वास्थ्य नहीं है खोना .

पश्चिम में सेप्टिंक टैंक होना-घर में रोगों का होना

पश्चिम में तुलसी लगाओ -महिला का स्वास्थ्य बनाओ

बाथरूम में खुला नमक रखो -बीमारी को दूर भगाओ

सीडी मुड़े बाएँ से दायें -भाग्य भी चढ़े आसानी से

मुख्य द्वार के सामने हो कोई कोना -घर में सुख न होना

हर रंग कुछ कहता है रंगों का हमारे जीवन पर प्रभाव

September 10, 2018
हर रंग कुछ कहता है रंगों का हमारे जीवन पर प्रभाव
इंद्रधनुषी रंगों से सजी दीवारें हमारे घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ हमारे दिल को भी सुकून देती हैं। हर रंग का हमारी सोच पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कुछ रंग हम पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं तो कुछ नकारात्मक। 

जहाँ सफेद रंग हमें शांति का अहसास देता है तो वहीं हरा रंग खुशहाली का। दीवारों पर रंगों के बदलने के साथ ही हमारा जीवन किस तरह से प्रभावित होता है। यह जानने के लिए अपने आशियाने की दीवारों को रंगवाने से पहले उन रंगों के हम पर पड़ने वाले प्रभावों पर एक नजर-  

1) पीला रंग:- यह रंग हमें गर्माहट का अहसास देता है। इस रंग से कमरे का आकार पहले से थोड़ा बड़ा लगता है तथा कमरे में रोशनी की भी जरूरत कम पड़ती है। अत: जिस कमरे में सूर्य की रोशनी कम आती हो, वहाँ दीवारों पर हमें पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। 

2) गुलाबी रंग:- यह रंग हमें सुकून देता है तथा परिवारजनों में आत्मीयता बढ़ाता है। बेडरूम के लिए यह रंग बहुत ही अच्छा है। 

3) नीला रंग:- यह रंग शांति और सुकून का परिचायक है। यह रंग घर में आरामदायक माहौल पैदा करता है। यह रंग डिप्रेशन को दूर करने में भी मदद करता है। 

4) जामुनी रंग:- यह रंग धर्म और अध्यात्म का प्रतीक है। इसका हल्का शेड मन में ताजगी और अद्‍भुत अहसास जगाता है। बेहतर होगा यदि हम इसके हल्के शेड का ही दीवारों पर प्रयोग करें। 

5) नारंगी रंग:- यह रंग लाल और पीले रंग के समन्वय से बनता है। यह रंग हमारे मन में भावनाओं और ऊर्जा का संचार करता है। इस रंग के प्रभाव से जगह थोड़ी सँकरी लगती है परंतु यह रंग हमारे घर को एक पांरपरिक लुक देता है। 

इस प्रकार रंगों का हमारे जीवन व स्वास्थ्य पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। घर की दीवारों पर रंगों का उचित संयोजन करके अपने जीवन को

Vastu Tips In Hindi - घर की सुख शान्ति के लिए वास्तु टिप्स - Vastu Tips in Hindi for Peace in Home

September 10, 2018
Vastu Tips In Hindi - घर की सुख शान्ति के लिए वास्तु टिप्स - Vastu Tips in Hindi for Peace in Home

घर में सुख शांति के लिए वास्तु टिप्स | घर में सुख शांति के टोटके | घर की सुख शांति के लिए क्या करें


नया साल हो या कोई त्‍योहार, अधिकांश बधाई संदेशों में आपके चाहने वाले आपके जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि की कामनाएं भेजते हैं। समृद्धि तो आपकी मेहनत पर निर्भर करती है, लेकिन सुख और शांति के लिए आप क्‍या कर सकते हैं। सुख और शांति के लिए जितना ज्‍यादा आपका व्‍यवहार मायने रखता है, उससे कहीं ज्‍यादा आपके घर का वास्‍तु।

मकान को घर बनाने के लिए जरूरी है, परिवार में सुख-शांति का बना रहना। और ऐसा होने पर ही आपको सुकून मिलता है। यदि आप घर बनवाने जा रहे हैं, तो वास्‍तु के आधार पर ही नक्‍शे का चयन करें। अपने आर्किटेक्‍ट से साफ कह दें, कि आपको वास्‍तु के हिसाब से बना मकान ही चाहिए। हां यदि आप बना-बनाया मकान या फ्लैट खरीदने जा रहे हैं, तो वास्‍तु संबंधित निम्‍न बातों का ध्‍यान रख कर अपने लिए सुंदर मकान तलाश सकते हैं। 

1. मकान का मुख्‍य द्वार दक्षिण मुखी नहीं होना चाहिए। इसके लिए आप चुंबकीय कंपास लेकर जाएं। यदि आपके पास अन्‍य विकल्‍प नहीं हैं, तो द्वार के ठीक सामने बड़ा सा दर्पण लगाएं, ताकि नकारात्‍मक ऊर्जा द्वार से ही वापस लौट जाएं।

2. घर के प्रवेश द्वार पर स्वस्तिक या ऊँ की आकृति लगाएं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

3. घर की पूर्वोत्‍तर दिशा में पानी का कलश रखें। इससे घर में समृद्धि आती है।

4. घर के खिड़की दरवाजे इस प्रकार होनी चाहिए, कि सूर्य का प्रकाश ज्‍यादा से ज्‍यादा समय के लिए घर के अंदर आए। इससे घर की बीमारियां दूर भागती हैं।

5. परिवार में लड़ाई-झगड़ों से बचने के लिए ड्रॉइंग रूम यानी बैठक में फूलों का गुलदस्‍ता लगाएं।

6. रसोई घर में पूजा की अल्‍मारी या मंदिर नहीं रखना चाहिए।

7. बेडरूम में भगवान के कैलेंडर या तस्‍वीरें या फिर धार्मिक आस्‍था से जुड़ी वस्‍तुएं नहीं रखनी चाहिए। बेडरूम की दीवारों पर पोस्‍टर या तस्‍वीरें नहीं लगाएं तो अच्‍छा है। हां अगर आपका बहुत मन है, तो प्राकृतिक सौंदर्य दर्शाने वाली तस्‍वीर लगाएं। इससे मन को शांति मिलती है, पति-पत्‍नी में झगड़े नहीं होते।

8. घर में शौचालय के बगल में देवस्‍थान नहीं होना चाहिए।

9. घर में घुसते ही शौचालय नहीं होना चाहिए।

10. घर के मुखिया का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में अच्‍छा माना जाता है
Looking for Muslim Singles? Check out Muslims4Marriage.com

Tags